Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain DM : नवागत कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन कर किया पदभार ग्रहण

प्रकाशित: 14/04/2025 · centralvoicenews
  • नवागत कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन कर किया पदभार ग्रहण
  • सिंहस्थ 2028 के विकास कार्य और शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी पहली प्राथमिकता- रौशन कुमार सिंह

उज्जैन। नवागत कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार शाम उज्जैन आकर सर्वप्रथम बाबा श्री महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए।इसके बाद  कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। रौशन कुमार सिंह इसके पूर्व विदिशा में कलेक्टर पद पर पदस्थ थे।

     पदभार ग्रहण कर नवागत कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिले की आवश्यकता को देखते हुए सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे विकास कार्य, शासन की संचालित योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना,योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना प्राथमिकता होगी।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *