Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

Ujjain Breaking : महिदपुर में भगवान भोलेनाथ की सवारी के दौरान कांग्रेस विधायक व भाजपा के पूर्व विधायक के समर्थकों के बीच हुई मारपीट

प्रकाशित: 18/08/2025 · centralvoicenews
  • महिदपुर में भगवान भोलेनाथ की सवारी के दौरान कांग्रेस विधायक व भाजपा के पूर्व विधायक के समर्थकों के बीच हुई मारपीट,
  • कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, जमकर चले लात घुसे,
  • मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल मोर्चा संभाला व मामला शांत कराया,

उज्जैन | जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील में आज भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली गई। सवारी में जहां एक और पूरा नगर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया तो वहीं दूसरी और भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद दिखाई दिया। दरअसल महिदपुर के कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस ने सवारी मार्ग पर एक मंच लगाया था जिस पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही मार्ग से भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक निकले तो उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कुछ कहा सुनी हो गई। बात इतनी बड़ी की हाथापाई की नोबत आ गई। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी। वही कुर्सी फिर सड़क से उठाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मंच पर फेंकी। इस दौरान पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और मामला शांत करवाया। हालांकि इस विवाद में कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक नही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *