Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain : 14 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होगी

प्रकाशित: 13/03/2025 · centralvoicenews

उज्जैन। 14 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होगी। भारतीय समय के अनुसार चंद्रग्रहण की शुरुआत सुबह 10.39 बजे से होगी। मध्य की स्थिति दोपहर 12.29 बजे होगी। इस समय चंद्रमा का 118.3 प्रतिशत भाग ही पृथ्वी की छाया से ढंका हुआ दिखाई देगा। मोक्ष की स्थिति दोपहर 2.18 बजे होगी।

ग्रहण अवधि में हमारे यहां दिन होने के चले चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा, जबकि अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका एवं उत्तरी-दक्षिणी अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि चंद्रग्रहण की स्थिति में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के मध्य में होती है तथा पूर्ण ग्रहण की स्थिति में पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा भाग ढंक जाता है इसीलिए इसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *