उज्जैन | भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी Sneh Rana ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
धर्मनगरी उज्जैन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्नेह राणा ने प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता कर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया। देशभर की खेल, फिल्म और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों का बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है और श्रद्धालु इसे आस्था और विश्वास का प्रतीक मान रहे हैं।