Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, टावर चौक पर धरना और उपवास

प्रकाशित: 10/06/2026 · centralvoicenews

उज्जैन । कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार Meenakshi Natarajan का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में आज उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। टावर चौक पर धरना देकर उपवास रखा गया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन और उपवास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


उज्जैन में शहर कांग्रेस कमेटी ने टावर चौक पर धरना देकर उपवास रखा। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, उपाध्यक्ष धीरज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *