Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

SATNA NEWS :डीजे बजाने से किया मना, दिनदहाड़े मारी गोली, बुकिंग कराने के बहाने आए हमलावर

प्रकाशित: 04/10/2025 · centralvoicenews

डीजे बजाने से किया मना, दिनदहाड़े मारी गोली, सतना में बुकिंग कराने के बहाने आए हमलावर, कट्टा से फायरिंग कर भागे, घटना का वीडियो CCTV में कैद,

मध्यप्रदेश के सतना में डीजे संचालक अंकुर गुप्ता को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। बाईक सवार तीन हमलावर डीजे बुक कराने के बहाने आए थे। फायरिंग के बाद वहां से फरार हो गए। यह घटना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन चौराहे पर हुई। घायल अंकुर गुप्ता को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार अंकुर गुप्ता टिकुरिया टोला के निवासी है। शुक्रवार की रात दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के बाद बंजरहा टोला के कुछ युवकों ने उन पर डीजे का दवाब बनाया था। अंकुर ने प्रशानिक अनुमति न होने का हवाला देते हुए मना कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। उन्होंने सीधे अंकुर गुप्ता पर फायरिंग कर दी। गोली अंकुर के सीने में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोलगवा थाना और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल अंकुर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रहीं है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *