Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain News : रोजगार पर्व-2 महिलाओं के लिए 800+ रोजगार मौके सीएम डॉ. मोहन यादव का संबोधन

प्रकाशित: 27/04/2025 · Central Voice
  • उज्जैन में रोजगार पर्व-2
  • महिलाओं के लिए 800+ रोजगार मौके
  • सीएम डॉ. मोहन यादव का संबोधन
  • सत्यज फाउंडेशन का प्रयास
  • उज्जैन बनेगा आईटी हब

उज्जैन। रविवार को कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में रोजगार पर्व-2 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा कि आज रोजगार पर्व में 25 से अधिक कंपनियों के द्वारा महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। हम सबके लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है। महिलाओं पर केंद्रित रोजगार पर्व एक बहुत अच्छा आयोजन है। राजकुमार जटिया जी की संस्था के द्वारा यह बहुत अच्छा और अनुकरणीय प्रयास किया गया है। इससे महिलाओं के जीवन में खुशहाली आएगी, महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान किया गया है। महिलाओं के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा के उज्जैन में आने वाले समय में रोजगार के और भी अवसर प्रदान किए जाएंगे । उज्जैन को आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे। सरकार की ओर से हर संभव सहायता महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदान की जाएगी । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं ।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री  गौतम टेटवाल, उज्जैन उत्तर के विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर पालिका निगम की अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, डॉ सत्यनारायण जटिया, समाजसेवी  राजकुमार जटिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री  टेटवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज इस कार्यक्रम में 25 से अधिक कंपनियां यहां पर रोजगार प्रदान के अवसर प्रदान करने के लिए आई हैं । इससे निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण
की दिशा में हम और अग्रसर होंगे। सभी बहनों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों, यही ईश्वर से कामना है। उन्होंने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी।

श्रीमती कलावती यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज का आयोजन महिला सशक्तिकरण के ऊपर केंद्रित है । वर्तमान में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। निश्चित रूप से ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत कारगर साबित होंगे। उन्होंने अपनी ओर से सबको शुभकामनाएं दीं ।

सत्यनारायण जटिया ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश सम्रद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि रोजगार पर्व का आयोजन राजकुमार जटिया की संस्था सत्यज फाउंडेशन के द्वारा के द्वारा किया गया था। इसमें महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए लगभग 25 कंपनियां के द्वारा वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में लगभग 700 से 800 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण भी सुना गया।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई की पूर्व में 2023 में संस्थान के द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया गया था। जिसमें 400 लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए थे । आज के कार्यक्रम में लगभग 800 से 1000 लोगों ने पंजीयन कराया है। अतिथि उद्बोधन के पश्चात इंटरव्यू प्रारंभ हुए । रोजगार पर्व के अवसर पर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियर और उसके पश्चात ग्रेजुएशन के उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *