Wednesday, 4 November 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

उज्जैन में धूमधाम से मनाया गया ओणम उत्सव, पुष्पा मिशन हॉस्पिटल में सजी आकर्षक पूक्कलम

प्रकाशित: 25/08/2026 · centralvoicenews

उज्जैन। केरलवासी समुदाय ने पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ ओणम पर्व मनाया। उज्जैन के पुष्पा मिशन हॉस्पिटल में आयोजित ओणम उत्सव के दौरान आकर्षक पुष्परंगोली यानी पूक्कलम सजाई गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं।

फादर एंथोनी ने बताया कि पुष्पा मिशन हॉस्पिटल में हर वर्ष पारंपरिक रूप से ओणम पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत केरल के नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक पूक्कलम सजाई।

केरल का प्रमुख पर्व ओणम इस वर्ष 16 अगस्त से 28 अगस्त तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है। ओणम को मुख्य रूप से फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों की रंगोली से सजाया जाता है और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

कार्यक्रम में मलयाली समुदाय के लोगों ने पारंपरिक केरल वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं ओणम सद्या यानी पारंपरिक भोज का भी आयोजन किया गया।

ओणम सद्या में चावल, पच्चड़ी, अवियल, तोरन, इंजी करी, शर्करावरटी, केला, दाल, पापड़, रसम और अडा प्रदमन समेत 20 से अधिक पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

उत्सव के दौरान पुष्पा मिशन हॉस्पिटल में केरल की संस्कृति, परंपरा और भाईचारे की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

वीडियो न्यूज़ देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *