Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

श्री उमा माता की सवारी राजसी ठाठ-बाट से निकाली गई

प्रकाशित: 23/09/2025 · centralvoicenews

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 04:00 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भाँति वर्ष में एक बार निकलने वाली श्री उमा माता जी की सवारी राजसी ठाठ-बाट से निकाली गई।

सवारी के पूर्व सभा मण्डप में पूजन-अर्चन के पश्चात श्री उमा माता की पालकी नगर भ्रमण हेतु रवाना हुई। जैसे ही पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुँची, मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी अर्पित की। तत्पश्चात पालकी नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कर गई।

सवारी मार्ग में पालकी में विराजित श्री उमा माता जी की रजत प्रतिमा, डोल रथ पर गरुड़ पर विराजमान माताजी की पीतल प्रतिमा तथा भगवान श्री महेश के दर्शनों का श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु दर्शन हेतु उमड़े रहे।

सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री महाकाल चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नईसड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कार्तिक चौक, मोढ़ की धर्मशाला, रामानुज कोट होते हुए क्षिप्रा तट पर पहुँची। यहाँ जवारे एवं संजा विसर्जन तथा पूजन सम्पन्न हुआ।

इसके उपरांत सवारी कहारवाड़ी, बक्षी बाजार एवं महाकाल रोड होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँची और सम्पन्न हुई।

श्रेणी: धर्म न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *