Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ यादव पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए

प्रकाशित: 15/03/2025 · centralvoicenews

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मातृशक्ति महिला पुलिसकर्मियो को मिठाई खिलाकर मंगलकामनाएं दी

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियो के साथ होली खेलना हर्ष की बात हैं। पुलिस के लिए होली पर्व पर व्वस्थाए करना एक चुनोतीपूर्ण कार्य है। आपकी सेवा के कारण सभी नागरीक हर्षोल्लास और आनंद के साथ यह पर्व मना पाते हैं। पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दिवार हैं। यह सब प्रकार की चुनोतियो का सामना कर समाज को अनूकुलता प्रदान करती हैं। पुलिस होली,दीपावली और सारे त्योहारो पर अपने घर और प्रियजनो से दूर रहकर अपनी संपूर्ण निष्ठा और प्रसन्नता से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती हैं इसलिए सुरक्षा कर्मियो का समाज में विशेष सम्मान और स्थान हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह उद्बोधन शनिवार सुबह पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस के होली मिलन समारोह में दिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कोविड के दौरान जब देश के नागरिक घरो में थे उस कठिन दौर में पुलिस कर्मियो द्वारा मैदान पर रहकर कि गई सेवा भारत के इतिहास में कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके लिए हमें भारत की पुलिस पर गर्व हैं। पुलिस के निजी जीवन को सुगम बनाने के लिए स्वयं के मकान के लिए शासन ने प्रक्रिया आसान की है। आप सभी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अंदर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान बन रही है। प्रदेश ने गत दिवस आज तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में कोई नया कर जनता पर नहीं थोपा गया है। बजट में पुलिस कर्मियो के लिए नए वाहनो की स्वीकृति,थानो के नवीन भवन,नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समाज विरोधी ताकतो से सामना करने के लिए पर्याप्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
सरकार द्वारा 8500 से अधिक नवीन भर्तिया शीघ्र पुलिस विभाग में की जाएगी – मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैड कि पुन: स्थापना की और इसके लिए पदो का भी सृजन किया है। पुलिस बैड पुलिस का गर्व और गौरव है जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार ने गत दिवस 6600 से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की हैं। 8500 से अधिक पुलिस कान्सटेबल और सबइन्सपेक्टर की नवीन भर्तिया भी शीघ्र निकाली जाएगी। हम सभी विभागो में भी भर्तिया निरंतर निकाल रहे
है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में सेवारत थाना प्रभारी श्री संजय पाठक का गत दिवस ड्युटी के दौरान निधन होने पर शोक व्यक्त किया और परमात्मा से उन्हे अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस कर्मियो पर और पुलिस कर्मियो ने मुख्यमंत्री पर फूलो की बौछार कर उनके साथ होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस सेवा में सेवारत मातृशक्तियो से चर्चा की और उन्हे मिठाई खिलाकर होली की मंगलकामनाए दी ।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *