Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Ujjan News : दिल्ली का प्रसिद्द साधो बेंड श्री कृष्ण मित्र विंदा धाम पर देगा प्रस्तुति,

प्रकाशित: 13/08/2025 · centralvoicenews
  • दिल्ली का प्रसिद्द साधो बेंड श्री कृष्ण मित्र विंदा धाम पर देगा प्रस्तुति,
  • भगवान श्री कृष्ण के ससुराल में जन्माष्टमी पर्व पर होगी भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन,
  • भक्तो को प्रसाद स्वरुप अभिमंत्रित मोर पंख का होगा वितरण,

उज्जैन । इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व 16 अगस्त शनिवार को श्री कृष्ण मित्र विंदा धाम पर भव्य आयोजन होने जा रहा है | यहाँ दिल्ली के साधो बेंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी | इसके साथ ही महा प्रसादी वितरण भी किया जाएगा |

उज्जैन से भगवान श्री कृष्ण का है गहरा नाता हे | शास्त्रों में यहाँ भगवान श्री कृष्ण के तीन अलग अलग सम्बन्ध बताए गए है | श्री कृष्ण की बुआ राजाधी देवी उज्जैन से ही है, दूसरा श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली और गुरु सांदीपनी का भी यहाँ स्थान हे और तीसरा गहरा नाता यह है की श्री कृष्ण उज्जैन के जमाई है, यहाँ की राजकुमारी मित्र विंदा उनकी पांचवी पटरानी है | इस प्रकार उज्जैन श्री कृष्ण का ससुराल भी है | उज्जयिनी के राजा जयसेन की पुत्री मित्रविंदा से श्री कृष्ण का विवाह हुआ |

धर्मनगरी उज्जैन में भैरवगढ़ रोड पर शिप्रा नदी के किनारे भगवान श्री कृष्ण का ससुराल अर्थात मित्रविंदा धाम मंदिर बना हुआ है | यहाँ भगवान कृष्ण और मित्रविंदा की आकर्षक प्रतिमा विद्यमान है | प्रतिवर्ष यहाँ जन्माष्टमी पर्व पर भव्य आयोजन होते है | इसी कड़ी में इस वर्ष 16 अगस्त शनिवार को जन्माष्टमी पर्व पर सुबह पंचामृत अभिषेक होगा | शाम 5 बजे से मंदिर के पट खुलेंगे और सतत दर्शन होंगे | यहाँ दिल्ली के साधो बेंड द्वारा शाम 7 बजे भजनों की प्रस्तुति शुरू की जाएगी जो की रात्रि तक जारी रहेगी | शाम 7 बजे से ही फलहारी प्रसाद का वितरण होगा | रात्रि 12 बजे महा आरती होगी |

वीडियो देखें —

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *