Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बैंक ऑफ इंडिया का सब-स्टाफ 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

प्रकाशित: 24/11/2025 · centralvoicenews

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बैंक ऑफ इंडिया का सब-स्टाफ 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मनासा (जिला नीमच) । महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों के तहत उज्जैन लोकायुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मनासा के सब-स्टाफ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

शिकायत

आवेदक आंचल नागदा पिता लोकेश नागदा, निवासी वार्ड नंबर 19, रामनगर कॉलोनी, मनासा (जिला नीमच) ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन  आनंद यादव को शिकायत दी थी कि बैंक ऑफ इंडिया, मनासा शाखा के सब-स्टाफ रुपेश कौशल द्वारा लोन पास कराने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत मांग की जा रही है।

सत्यापन और ट्रैप

शिकायत का सत्यापन निरीक्षक हिना डाबर द्वारा किया गया

सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई

इसके बाद आज 24 नवंबर 2025 को लोकायुक्त टीम ने रुपेश कौशल को ₹15,000 की रिश्वत लेते ही बैंक परिसर में रंगे हाथ ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया

आरोपी से पूछताछ एवं आगे की कार्यवाही जारी है

लोकायुक्त टीम

• उप पुलिस अधीक्षक — राजेश पाठक
• निरीक्षक — हिना डाबर
• टीम सदस्य — श्याम शर्मा, अनिल ऑटोलीया, हितेश लालावत, उमेश जाटवा, इसरार
(कुल 12 सदस्यीय टीम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *