Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Ujjain News : नगर पूजा कलेक्टर और एसपी ने लगाया माता को मदिरा का भोग

प्रकाशित: 30/09/2025 · centralvoicenews

 

कलेक्टर और एसपी ने लगाया माता को मदिरा का भोग,

27 किलोमीटर की यात्रा में सतत बहेगी मदिरा की धारा,

शहर के प्रमुख माता मंदिरों तक पहुंचेगी मदिरा की धारा,

उज्जैन। महाष्टमी पर उज्जैन में आज नगर पूजन किया गया। परंपरा अनुसार माता मंदिर में की गई महाआरती में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा शामिल हुवे। दरअसल यहां चोबीस खम्बा माता मंदिर में आज सुबह से ही भक्तो का ताँता लगा हुवा हें। यहाँ माता की पूजा राजा विक्रमादित्य करते थे इसी परंपरा का निर्वाह जिलाधीश द्वारा किया जा रहा हें। यहाँ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने माता को मदिरा का भोग लगाया तथा महा आरती की। नगरपूजा का प्रमुख कारण शहर में किसी भी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा ना हो साथ ही सुख समृद्धि व खुशाली बनी रहे।

दरअसल उज्जैन में राजा विक्रमादित्य के समय से नगर पूजा की परम्परा चली आ रही है। आज इस परम्परा का निर्वाह उज्जैन के राजा अर्थात जिला कलेक्टर द्वारा किया जाता है । यहाँ नवरात्रि पर महाष्टमी के दिन वर्ष में एक बार जिला प्रशासन द्वारा नगर पूजा की जाती है। इस पूजा में लगभग 27 किलो मीटर तक मदिरा की धार लगाई जाती है जो की शहर के कई देवी मंदिरों में जाती है । इस महापूजा में जिला प्रशासन के साथ-साथ कई श्रद्धालु पैदल चलते हैं और सुबह प्रारंभ होकर यह यात्रा शाम तक समाप्त होती है। यह यात्रा उज्जैन के प्रसिद्ध चोबीस खंबा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर पर शिखर ध्वज चढ़ाकर समाप्त होती है। इस यात्रा की खास बात यह होती है कि एक घड़े में मदिरा को भरा जाता है जिसमें नीचे छेद होता है जिससे पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग व देवी मंदिरों में मदिरा की धार बहाई जाती है । हर बार महापूजा में जिला कलेक्टर के साथ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।

इसी परंपरा को निभाने के लिए महाअष्टमी के दिन आज सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी चोबीस खम्बा माता मंदिर पर पहुंचे और देवी महालया और महामाया की पूजा कर देवी को मदिरा चढाई गई। यह महाष्टमी की महापूजा सुबह 8 बजे से ढोल नगाडों के साथ शुरू हुई। बाद में प्रशासनिक अमला तहसीलदार के नेतृत्व में नगरपूजा पर निकल पडा। महापूजा की यात्रा में कोटवार के हाथ में एक कलश रहता है जिसके पैंदे में छेद किया हुआ होता है ताकि मदिरा की धार लगातार बहती रहे । देवी शक्तियों को चढ़ाई जाने वाली इस मदिरा को प्रसाद के रूप में बडी संख्या में श्रद्धालु ग्रहण भी करते हैं। मदिरा सहित इस यात्रा का पूरा खर्च प्रशासन उठाता है।

श्रेणी: धर्म न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *