Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

Ujjain News : गरबा देखने गई युवती से युवक ने की छेड़छाड़,

प्रकाशित: 26/09/2025 · centralvoicenews

गरबा देखने गई युवती से मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़,

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा,

भीड़ ने युवक की पिटाई कर लहूलुहान किया,

उज्जैन । धर्मानगरी उज्जैन में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवक ने फोन करके युवती को अपने गैरेज में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा । समय रहते बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। वहीं मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर धुलाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दरअसल यह घटना नीलगंगा चौराहा के पास की है। कल रात गरबा देखने गई एक युवती से उसके परिचित युवक ने ही छेड़छाड़ की कोशिश की। युवती की चीख पुकार सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए फरदीन खान नामक युवक से दोस्ती हुई थी। 25 सितंबर की रात जब वह गरबा देखने जा रही थी, तब फरदीन ने उसे फोन करके नीलगंगा चौराहा पर न्यू उज्जैन मोटर्स गैरेज पर बुलाया। जब युवती उससे मिलने पहुंची, तो फरदीन उसे अपने गैरेज के अंदर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।


युवती के जोर से चिल्लाने पर पास से गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की राठौर और लवेश सोनी वहां पहुंचे। उन्होंने युवती को फरदीन के चंगुल से बचाया । इसके बाद वे दोनों फरदीन को लेकर नीलगंगा थाने पहुंचे, जहां पीड़िता ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई।


बताया जा रहा है कि जब फरदीन को थाने लाया जा रहा था, तब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *