Sunday, 25 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

बाबा महाकाल के श्रीचरणों में 1250 किलो रत्नागिरी के हापुस आम अर्पित किये

प्रकाशित: 31/03/2025 · centralvoicenews

बाबा महाकाल के श्रीचरणों में 1250 किलो रत्नागिरी के हापुस आम अर्पित किये
हिंदू नववर्ष के पहले दिन पुना के कोलते परिवार ने बाबा महाकाल को लगाया स्वर्ण वर्ख जड़ित आमों को चांदी के थाली में महाराजा भोग


उज्जैन। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर पुना के डॉ. सागर, पत्नी डॉ. साधना, पुत्र साराध्य, पुत्री साध्या, चिरंजीवी पुत्र सात्विक कोलते परिवार द्वारा बाबा श्री महाकालजी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के आमों का राजा हापुस आम का 1250 किलो, 125 डझन हापुस आम का महाभोग चढ़ाया गया।


प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि हिंदू नववर्ष के पहले दिन करीब 4 लाख रूपये कीमत का 1250 किलो आमों का राजा हापुस आम अर्पित किया। स्वर्ण वर्ख जड़ित आमों को चांदी के थाली में महाराजा भोग साढ़े तीन मुहुर्त के शुभ अवसर पर बाबा के चरणों में महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी एवं गोपाल पुजारी द्वारा पूजन अर्चन कर अर्पित किया। इस साल 2025 का प्रथम वृक्ष पर फलित, पूर्णतः नैसर्गिक पध्दति से फलित आमों के राजा हापुस आम 125 डझन आम का महाराजा भोग बाबा श्री महाकालजी को अर्पित किया।


साराध्यन हेल्थ केअर प्रा. लि., साध्या सार हेल्थकेयर प्रा.लि., सॅटर्न 7 कोस्मोहिल प्रा.लि., सोलटिक 22 के कॉस्मोहिल प्रा.लि. कंपनी के नवनिर्वाचित ऑफिस, औषधी कपनी की नींव सवरूप तथा डॉ. सागर, पत्नी डॉ. साधना, पुत्र साराध्य, पुत्री साध्या, चिरंजीवी पुत्र सात्विक कोलते इनके परिवार कार्य, धनधान्यादी उन्नति, दृ़ढ़ आरोग्य, संपत्ती कार्य सफलता के स्वरूप हेतु महाराजभोग अर्पण किया गया।


प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी से यह अवंतिका नगरी में पूर्णित तथा सफल स्वरूप किया गया। श्री बाबा महाकालजी कृपा निरंतर डॉ. सागर, पत्नी डॉ. साधना, पुत्र डॉ. साराध्य, पुत्री साध्या, चिरंजीवी पुत्र सात्विक कोलते परिवार की उन्नति, सुख संपदा, धनर्का, उच्चतम स्वरूप सुखी संपन्न रहे।

श्रेणी: धर्म न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *