Monday, 19 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
Blog

उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 9 हज़ार की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगेहाथ गिरफ्तार

प्रकाशित: 12/09/2025 · centralvoicenews

उज्जैन। महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई की है।

मामला

आवेदक अर्जुन गुर्जर निवासी दंगवाड़ा, तहसील बड़नगर, जिला उज्जैन ने शिकायत की थी कि उसके भांजे की गाय की मृत्यु के बाद बीमा क्लेम हेतु पीएम रिपोर्ट आवश्यक थी। इंगोरिया स्थित पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. मनमोहन सिंह पवैया ने पीएम रिपोर्ट देने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

आवेदक के अनुरोध पर सौदा 9,000 रुपये में तय हुआ।

ट्रैप कार्रवाई

दिनांक 12/09/2025 को जैसे ही डॉ. मनमोहन सिंह पवैया ने आवेदक से 9 हज़ार रुपये रिश्वत की रकम ली, उसी समय लोकायुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया। लोकायुक्त टीम को आता देख आरोपी ने रिश्वत की राशि चिकित्सालय के बरामदे में रखी बेंच पर रख दी, जिसे मौके से ज़ब्त कर लिया गया।

लोकायुक्त टीम

इस कार्रवाई में डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक संजय कुमारिया, संदीप राव कदम, नीरज कुमार, कार्य प्र. आरक्षक हितेश ललावत और कंप्यूटर टाइपिस्ट अंजली पूरानिया शामिल रहे।

श्रेणी: Blog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *