Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

Ujjain News : टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी, वायरल वीडियो के बाद 7 आरोपी हिरासत में

प्रकाशित: 11/05/2025 · centralvoicenews
  • टोल प्लाजा कर्मचारियों की गुंडागर्दी,
  • वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी ने 7 लोगो को हिरासत में लिया,
  • उज्जैन बदनावर रोड पर नवनिर्मित टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के साथ मैनेजर व कर्मचारियों ने की मारपीट,
  • महिलाओं और बच्चों को भी पीटा गया,
  • जान बचाकर भागे यात्री,
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,
  • थाना इंगोरिया क्षेत्र की घटना, यात्रियों ने पुलिस को नही की शिकायत,

उज्जैन | बदनावर नवनिर्मित हाईवे टोल शुरू ही हुआ कि यहाँ विवाद भी देखने को मिल गया। यहाँ टोल प्लाजा के मैनेजर व कर्मचारियों द्वारा वाहन चालक व उनके परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना थाना इंगोरिया क्षेत्र की है। यहां हुई मारपीट को लेकर कोई भी फरियादी पुलिस तक नहीं पहुंचा है । घटना एक दिन पहले शनिवार की बताई जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए टोल के मैनेजर सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है और भी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। गंभीर बात यह है कि टोल कर्मचारियों ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की व वाहन में तोड़फोड़ की।

दरअसल पूरा मामला यह है की वाहन चालक व टोल प्लाजा कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे गुस्साए टोल प्लाजा के कर्मचारी व मैनेजर ने वाहन चालक व उसके साथ कार में बैठे पुरूष एवं महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। वीडियो में देख सकते है की महिला बच्चियों के साथ टोल कर्मी द्वारा अभद्रता व मारपीट की जा रही है। हालाकि इस मामले में वाहन चालक व अन्य लोगो ने इस मामले की शिकायत नहीं की और वहां से चले गए। लेकिन यह वीडियो वहा मौजूद लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी प्रदीप शर्मा ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर मैनेजर सहित 7 टोल कर्मियों को हिरासत में ले लिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी को जेल भेजा जाएगा। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी पत्र लिखा गया है और टोल संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *