Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Mahakal Mandir : उमा सांझी महोत्सव 2025 का शुभारंभ

प्रकाशित: 17/09/2025 · centralvoicenews

उज्जैन । महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में परंपरागत उमा सांझी महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज घट स्थापना के साथ हुआ। महोत्सव अश्विन कृष्ण एकादशी से प्रारंभ होकर अश्विन शुक्ल द्वितीया तक आयोजित होगा।

प्रथम दिवस पर पुजारी घनश्याम शर्मा ने वैदिक विधि से घट स्थापना एवं पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर. के. तिवारी तथा मंदिर के विद्वान पुरोहित — लोकेंद्र गुरु, शैलेन्द्र गुरु, भूषण गुरु, नीरज गुरु एवं विश्वास गुरु सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

श्रेणी: धर्म न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *