Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Ujjain : महाकाल मंदिर विवाद शहर कांग्रेस ने जताया विरोध प्रशासक कार्यालय का घेराव किया

प्रकाशित: 23/07/2025 · centralvoicenews


महाकाल मंदिर विवाद
शहर कांग्रेस ने जताया विरोध
प्रशासक कार्यालय का घेराव किया

शहर कांग्रेस ने आज महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान गर्भगृह में जबरन घुसने वाले भाजपा विधायक और बेटे के खिलाफ कार्यवाही किये जाने कों लेकर ज्ञापन दिया।

महाकाल मंदिर में होने वाली भस्मारती में बिना अनुमति के प्रवेश करने वाले इन्दौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आज उज्जैन में कांग्रेस ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस ने सुबह बरसाते पानी में महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया जाये। नाराज़ कार्यकताओं ने मन्दिर की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव को महाकाल मंदिर प्रशासक के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

वीडियो देखें – 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *