Wednesday, 4 November 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

Ratlam News: ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए

प्रकाशित: 17/04/2025 · centralvoicenews

रतलाम | लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत को 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर गिरफ्तार किया। सरपंच प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त खातें में डालने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत से लेकर ट्रैप तक की पूरी कहानी:

  • शिकायतकर्ता विनोद डाबी ग्राम बिंजाखेड़ी, रतलाम निवासी है। उसने अपनी माँ सुगनबाई के नाम स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के भुगतान के लिए सरपंच से संपर्क किया था।
  • सरपंच घनश्याम कुमावत ने खाते में राशि डालने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।
  • पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत दी।

लोकायुक्त की सटीक कार्रवाई:

  • शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए।
  • इसके बाद 17 अप्रैल 2025 को ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें सरपंच घनश्याम कुमावत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

एक्शन में लोकायुक्त टीम:

  • डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में टीम में शामिल थे –
    निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक इसरार, प्र.आर. हितेश ललावत, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा और नेहा मिश्रा।
  • फिलहाल आरोपी के निवास पर लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *