Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

रिटायर्ड शिक्षक से रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी ट्रैप कार्रवाई

प्रकाशित: 09/06/2026 · centralvoicenews


रतलाम । लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) अनिल वर्मा को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट, सेवानिवृत्त उच्च माध्यमिक शिक्षक, अपने सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र एवं पीपीओ जारी करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि उक्त कार्य के बदले बाबू अनिल वर्मा ने ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।


शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 9 जून 2026 को जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोपी ने रिश्वत की राशि लेकर अपनी टेबल पर रखे रजिस्टर के नीचे छिपा दी थी, जहां से लोकायुक्त टीम ने रकम बरामद कर ली।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


ट्रैप टीम में शामिल अधिकारी
डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल
निरीक्षक हीना डावर
प्रधान आरक्षक हितेश ललावत
आरक्षक उमेश जाटव
आरक्षक श्याम शर्मा
आरक्षक नीरज राठौर
आरक्षक संदीप कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *