Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain News : मेट्रो शहरों की यात्रा तुलना में अंतरिक्ष यात्रा आसान पं.ज.ने.व्यव. प्रबंध सं उज्जैन एवं आईएमआई नोएडा संयुक्त तत्वावधान विश्व सतत परिवहन दिवस पर रोचक परिसंवाद प्रसंग

प्रकाशित: 29/11/2025 · centralvoicenews

उज्जैन | विश्व सतत परिवहन दिवस एवं संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों UNSDGs के परस्पर समन्वयन पर पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन एवं आईएमआई नोएडा संयुक्त तत्वावधान द्वारा एक प्रेरणादायी परिसंवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल, सुरक्षित एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना तथा युवाओं को हरित भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज, कुलगुरु, सविवि, उज्जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र मेहता, निदेशक, जेएनआईबीएम, उज्जैन ने की। आभासी संस्करण के विशेष अतिथि श्री संजय कुमार शुक्ला, रजिस्ट्रार, इंटरनेशनल मैरीटाइम इंस्टिट्यूट, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) ने सतत परिवहन को वर्तमान समय की अनिवार्यता बताते हुए कहा—“सतत परिवहन आज केवल एक विकल्प नहीं बल्कि वैश्विक आवश्यकता बन चुका है। यदि समुद्री, स्थलीय और हवाई परिवहन में हरित तकनीकों का समावेश किया जाए, तो कार्बन उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कमी लाई जा सकती है। युवाओं को नवाचार के माध्यम से इस परिवर्तन का नेतृत्व करना चाहिए।”अन्य प्रमुख वक्ताओं में डॉ. मेघना वर्मा प्रमुख संपोषणीय विकास लक्ष्य केंद्र रमैया प्रबंध संस्थान, बेंगलुरु प्रो. डॉ. तरुण कुशवाह देअविवि- एक्रोपोलिस प्रबंधन संस्थान, इंदौर,प्रो. डॉ. आर.एन. मालवीय मुख्य कुलानुशासक, ऋषिहुड विश्वविद्यालय, सोनीपत प्रो. डॉ. अनीता शर्मा कैरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, कोटा,डॉ. आस्था नागर अमलतास विश्वविद्यालय, देवास एवं दीपक यादव सीनियर मैनेजर, आईडीबीआई बैंक, हैदराबाद शामिल रहे। परिसंवाद प्रसंग में वक्ताओं ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन फ्यूल, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने पर बल दिया। अंत में डॉ. नयनतारा डामोर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और जिम्मेदार नागरिकता के लिए तैयार करते हैं।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *