Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
देश – विदेश

Indian Army : सर्जिकल स्ट्राइक की आहट: सीमा पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन

प्रकाशित: 27/04/2025 · Central Voice

नई दिल्ली: पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बैसरन घाटी के गुनहगारों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। भारतीय सेना के साथ ही नेवी और एयरफोर्स को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। असैन्य कदम के तहत भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिससे पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ गई है। सोचिए, यदि भारत ने संपूर्ण सैन्य शक्ति के साथ कार्रवाई की तो पड़ोसी देश की स्थिति क्या होगी!

इसी तैयारी के तहत भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया है। इस अभ्यास में अर्जुन टैंक जैसे घातक हथियारों का उपयोग करते हुए युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया गया। इंडियन आर्मी की इस सक्रियता ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। वहीं, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सेना की बड़ी हलचल देखी गई है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं, जिससे पाकिस्तान में दहशत का माहौल बन गया है। जैसलमेर बॉर्डर पर भारतीय सेना ने अर्जुन टैंकों के साथ युद्धाभ्यास कर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास पाकिस्तान सीमा के बेहद निकट हुआ, जो एक स्पष्ट संदेश है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बीच पाकिस्तानी सेना ने मुजफ्फराबाद क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और एलओसी पर सैनिकों को तैनात किया जा रहा है। भारत इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है।

श्रेणी: देश – विदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *