Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

उज्जैन में फूड सेफ्टी प्रशिक्षण शिविर, स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा की दी जा रही ट्रेनिंग

प्रकाशित: 10/06/2026 · centralvoicenews


उज्जैन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फूड सेफ्टी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के तहत आयोजित इस शिविर में स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और सुरक्षित खाद्य सामग्री तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा संचालित फोस्टैक (FoSTaC) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा उज्जैन के एक निजी होटल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
इस प्रशिक्षण शिविर में शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य सामग्री तैयार करने, भंडारण, स्वच्छता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।


फूड ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा के मानकों और नियमों की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र एवं फूड सेफ्टी किट भी प्रदान की जा रही है। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा एवं बी.एस. देवलिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *