Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

Ujjain Breaking: महिला ने युवक पर किया दंराते से हमला,वारदात सीसीटीवी में कैद

प्रकाशित: 12/04/2025 · centralvoicenews

उज्जैन में महिला ने युवक पर किया दंराते से हमला,

पुरानी रंजिश में बाइक स्टार्ट कर रहे युवक पर अचानक किए वार,

वारदात सीसीटीवी में कैद,

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में महिला ने युवक पर दंराते से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी महिला विवाद करते हुए दंराते से हमला करती नजर आ रही है। इसके बाद महिला को काबू करने की कोशिश में घायल युवक और महिला के बीच काफी देर तक हाथापाई भी होती दिख रही है।

फरियादी युवक ने महिला को दबोच लिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर दोनों को अलग किया। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया जीवाजीगंज थाने के पीछे शीतला माता की गली में रहने वाले 31 वर्षीय इकबाल पिता सादिक खां पर शुक्रवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर शंकरपुर निवासी अखलाक पठान और पत्नी यास्मिन ने विवाद किया। इसके बाद यास्मीन ने दंराते से इकबाल पर हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में इकबाल बाइक निकालते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान सामने से यास्मीन आती है और दंराते से हमला करते हुए हुए इकबाल पर टूट पड़ती है। जिससे इकबाल को गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आगर नाका स्थित इकबाल के ऑफिस एचएसएस ग्रुप के सामने हुई। इकबाल को जान से मारने की धौंस देकर दोनों आरोपी भाग गए। घायल इकबाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी अखलाक और यास्मिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *