Monday, 26 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

उज्जैन: 1 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, जुपिटर वाहन जब्त

प्रकाशित: 25/08/2025 · centralvoicenews

उज्जैन। थाना नीलगंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त जुपिटर वाहन भी जब्त किया है।

घटना का विवरण

24 अगस्त 2025 को थाना नीलगंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जितेन्द्र मौर्य उर्फ मोड़ा (33 वर्ष), निवासी हाटकेश्वर कॉलोनी उज्जैन जुपिटर वाहन क्रमांक MP13-ZB-3201 से पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन फोरलेन स्थल पर गांजा लेकर किसी को देने की फिराक में खड़ा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक तरुण कुरील ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

बरामदगी

  • आरोपी की तलाशी में कपड़े की थैली से पारदर्शी प्लास्टिक बैग बरामद हुआ, जिसमें डंठल व पत्तियों सहित भुरभुरा वनस्पति पदार्थ (गांजा) मिला। आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि यह गांजा है।
  • गांजा: 1 किलो 180 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹11,000)
  • जुपिटर वाहन (MP13-ZB-3201): ₹60,000
  • कुल जब्ती: ₹71,000
  • कानूनी कार्रवाई

आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना नीलगंगा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तरुण कुरील, उप निरीक्षक वेदप्रकाश साहू, प्रधान आरक्षक 1246 राहुल कुशवाह, आरक्षक 448 दीपक दिनकर और आरक्षक 888 जितेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *