Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

Big Breaking : सिंहस्थ 2028 पर बड़ा फैसला — लैंड पुलिंग निरस्त, किसानों की भावना का सम्मान

प्रकाशित: 17/11/2025 · centralvoicenews

विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ 2028 पर बड़ा फैसला — लैंड पुलिंग निरस्त, किसानों की भावना का सम्मान

भोपाल। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन उज्जैन के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सिंहस्थ को दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय बनाने के लिए समग्र कार्ययोजना पर चर्चा हुई। साधु-संतों और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सभी की सहमति रही।

लैंड पुलिंग निरस्त — किसानों को बड़ी राहत

विस्तृत चर्चा के बाद सिंहस्थ से जुड़े लैंड पुलिंग के निर्णय को पूर्णतः निरस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश भी दे दिए।
किसान संघ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा
  • किसान संघ प्रतिनिधि:
    महेश चौधरी, कमल सिंह आंजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दांगी
  • भाजपा संगठन से:
    नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामंत्री जगदीश पांचाल, आनंद खींची

किसान संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की भावना का सम्मान करते हुए लिए गए इस फैसले से पूरे क्षेत्र में भरोसा और संतोष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *