Monday, 19 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
Blog

Ujjain : योग गुरु बाबा रामदेव उज्जैन आयेंबाबा महाकाल के दर्शन किये

प्रकाशित: 26/08/2025 · centralvoicenews
  • योग गुरु बाबा रामदेव उज्जैन आयें
  • बाबा महाकाल के दर्शन किये

मन्दिर समिति ने किया सम्मान

उज्जैन। प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव आज उज्जैन आयें और महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए देश की कई वीआईपी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आज इसी कड़ी में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक एवं प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव उज्जैन आयें और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह के बाहर से ही पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति द्वारा बाबा रामदेव का सम्मान किया गया। यही पर बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाकाल की महिमा के लिए अच्छी दर्शन व्यवस्था, सनातन धर्म के गौरव की प्रतिष्ठा और विकास के काम किये है। इसके लिए उन्हें आशीर्वाद।

 

श्रेणी: Blog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *