Saturday, 24 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

अगस्‍त क्रांति राजधानी तेजस एक्‍सप्रेस का दाहोद रेलवे स्‍टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू

प्रकाशित: 18/07/2025 · centralvoicenews

अगस्‍त क्रांति राजधानी तेजस एक्‍सप्रेस का दाहोद रेलवे स्‍टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू

रतलाम । यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दाहोद रेलवे स्‍टेशन पर गाड़ी संख्‍या 12953/12954 मुम्‍बई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन – मुम्‍बई सेंट्रल अगस्‍त क्रांति राजधानी तेजस एक्‍सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ 16 जुलाई, 2025 को माननीय सांसद दाहोद जसवंतसिंह भाभोर द्वारा अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर संपन्‍न हुआ हुआ।

गाड़ी संख्‍या 12953 मुम्‍बई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन अगस्‍त क्रांति राजधानी तेजस एक्‍सप्रेस दाहोद रेलवे स्‍टेशन पर आगमन 23.38 बजे एवं प्रस्‍थान 23.40 बजे तथा गाड़ी संख्‍या 12954 हजरत निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल अगस्‍त क्रांति राजधानी तेजस एक्‍सप्रेस दाहोद रेलवे स्‍टेशन आगमन 02.31 बजे एवं प्रस्‍थान 02.33 बजे होगा।

अगस्‍त क्रांति राजधानी एक्‍सप्रेस के दाहोद रेलवे स्‍टेशन पर प्रायोगिक ठहराव के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अक्षय कुमार, वरिष्‍ठ मंडल इंजीनियर(पश्चिम) सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय गणमान्‍य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रेणी: MP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *