Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

UMC News : टॉवर चौराहे पर श्रमदान के साथ हुआ स्वच्छता सेवा पखवाड़े का आगाज

प्रकाशित: 17/09/2025 · centralvoicenews

महापौर, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने अपने हाथों में झाड़ू थामकर किया सफाई कार्य

उज्जैन। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का प्रारम्भ आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को प्रातः 8 बजे फ्रीगंज टॉवर चौराहा पर श्रमदान से किया गया। नगर निगम द्वारा टॉवर चौराहा से शहीद पार्क तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने हाथों में झाड़ू थामकर सफाई कार्य किया। इस दौरान कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलाई कि—
हम अपने उज्जैन शहर को साफ एवं स्वच्छ रखेंगे, कहीं गंदगी नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता, पूर्व महापौर मदन लाल लालावत सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *