सैय्यदना साहब पहुंचे उज्जैन
मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
सिंहस्थ में आने का दिया आमंत्रण
दीपावली के अवसर पर उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात की। दोनों के बीच यह सौजन्य भेंट मजार-ए-नजमी में हुई।
सैयदना साहब दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर बोहरा समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। बीती रात सैयदना साहब के उज्जैन पहुंचने के बाद से ही बड़ी संख्या में समाजजन उनके दीदार के लिए मजार-ए-नजमी पहुंचने लगे थे। सुबह भी बड़ी संख्या में अनुयायी एकत्रित हुए, जहां सैयदना साहब ने समाजजनों को दीदार दिए।इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बातचीत में उज्जैन के विकास कार्यों, धार्मिक पर्यटन और सिंहस्थ-2028 की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैयदना साहब को सिंहस्थ में आने का आमंत्रण भी दिया।


Leave a Reply