Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
क्राइम न्यूज़

उज्जैन हादसा : क्षिप्रा नदी से एएसआई मदनलाल निनामा का शव बरामद

प्रकाशित: 08/09/2025 · centralvoicenews

उज्जैन |  शिप्रा नदी हादसे का तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। थाना प्रभारी अशोक शर्मा के बाद अब एएसआई मदनलाल निनामा का शव बरामद हो चुका है। लेकिन महिला हेड कांस्टेबल आरती पाल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

उज्जैन की शिप्रा नदी में गिरी कार हादसे का दर्दनाक मंजर…
बड़नगर रोड स्थित बड़े पुल से शुक्रवार रात एक कार नदी में समा गई थी। कार में उन्हैल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एएसआई मदनलाल निनामा और महिला हेड कांस्टेबल आरती पाल सवार थे।

हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें लगातार सर्चिंग अभियान चला रही थीं। शनिवार को भेरूगढ़ पुल के नीचे से थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद किया गया।

आज तीसरे दिन की सर्चिंग में, उसी क्षेत्र से एएसआई मदनलाल निनामा की लाश भी नदी से निकाल ली गई। लेकिन महिला कांस्टेबल आरती पाल का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *