Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

बड़वानी : नदी में बहने से दो युवकों की मौत, शव बरामद

प्रकाशित: 07/09/2025 · centralvoicenews

बड़वानी। जिले के पलसूद के पास नदी में बह जाने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक समेत नदी में बह गए थे। सूचना मिलते ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और आखिरकार दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

मृतकों की पहचान दिलसिंग (निवासी सिदड़ी) और राहुल (निवासी रेलावती) के रूप में हुई है। एक युवक की जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ, जिससे पहचान की पुष्टि हुई।

दोनों शवों को बरामद कर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र, पलसूद लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पलसूद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

श्रेणी: MP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *