उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सीएमएचओ एक्शन मोड में नजर आए… औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणा बंद मिला… इस पर मेडिकल ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं… वहीं लापरवाही सामने आने पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को भी तलब किया गया है।
उज्जैन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया…
सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणा, उप स्वास्थ्य केंद्र कालूहेड़ा और आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक दो पानबिहार का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणा बंद पाया गया… इस पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. भूपेंद्र चौधरी की अनुपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए… वहीं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शोभना भाबर को भी तलब किया गया।
सीएमएचओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, नियमित टीकाकरण और परिवार कल्याण कार्यक्रम के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत दी।
सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और काम के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी… सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।


Leave a Reply