सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली मिलन समारोह के दौरान 1211 करोड़ 34 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया… मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उनकी सरकार अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है… वहीं सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थायी सड़कें, पेयजल और सीवरेज जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर विकास का बड़ा खाका तैयार किया जा रहा है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर 1211 करोड़ 34 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है… काशी विश्वनाथ के बाद मध्यप्रदेश में महाकाल लोक इसका बड़ा उदाहरण है। अब महानगरों के साथ उज्जैन जैसे धार्मिक शहरों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी कीं… मेला क्षेत्र में स्थायी पक्की सड़कें बनाई जाएंगी… पेयजल और सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी… वहीं त्रिवेणी से सिद्धवट तक सीवर लाइन डालने की योजना है, ताकि शहर का गंदा पानी शिप्रा नदी में न मिले। घाटों के ऊपर श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग भी विकसित किया जाएगा।
इसके साथ ही उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों का विकास करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। अंगारेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिंहस्थ निर्माण कार्यों के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले 53 किसानों को 37 करोड़ 93 लाख रुपए की मुआवजा राशि के चेक भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा… यानी सिंहस्थ से पहले उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के साथ आधुनिक सुविधाओं के लिहाज से भी नई पहचान देने की तैयारी है।


Leave a Reply