Sunday, 25 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

सड़क हादसों में तुरंत मिलेगी मदद! उज्जैन में 180 जन सेवा प्रहरियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रकाशित: 24/10/2026 · centralvoicenews

उज्जैन | जन सेवा प्रहरी अभियान | सड़क सुरक्षा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सहायता मिल सके, इसके लिए उज्जैन में जन सेवा प्रहरी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे सत्र में देवास-उज्जैन राजमार्ग से जुड़ी ग्राम पंचायतों के करीब 180 वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स सड़क हादसों के दौरान घायलों की मदद करने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करेंगे।कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार, 24 अक्टूबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में जन सेवा प्रहरी अभियान का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें देवास-उज्जैन राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायतों के लगभग 180 वॉलिंटियर्स को सड़क दुर्घटना के दौरान त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सड़क हादसों के समय बरती जाने वाली सावधानियों, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की जानकारी दी। अभियान के तहत जन सेवा प्रहरियों को फर्स्ट एड बॉक्स भी दिए जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षित वॉलिंटियर को परिचय पत्र और प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। इससे पहले इंदौर-उज्जैन राजमार्ग से जुड़ी ग्राम पंचायतों के 150 से अधिक वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अभियान का उद्देश्य राजमार्गों के आसपास प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स का नेटवर्क तैयार करना है, ताकि दुर्घटना के समय घायलों को शुरुआती मदद मिल सके और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का दायित्व जनपद पंचायत उज्जैन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक अंकित बिसेन निभा रहे हैं। वहीं, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कुमठ की पहल पर समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *