Ujjain News : सिंहस्थ-2028 के कार्यों में लापरवाही महंगी पड़ी, निगम आयुक्त ने ठेकेदार पर लगाया ₹5 लाख का जुर्माना

centralvoicenews

08/06/2026

सिंहस्थ-2028 के कार्यों में लापरवाही महंगी पड़ी, निगम आयुक्त ने ठेकेदार पर लगाया ₹5 लाख का जुर्माना

उज्जैन | मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य जारी हैं। इसी क्रम में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने डी-मार्ट के सामने से एमआर-21 तक बनने वाले एसआर-4 मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति धीमी पाए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अधीक्षण यंत्री को नोटिस जारी करने को कहा।

जानकारी के अनुसार 18 मीटर चौड़े और 1500 मीटर लंबे एसआर-4 मार्ग पर सड़क, नाली, सुरक्षा दीवार और पाथवे निर्माण का कार्य चल रहा है। आयुक्त ने ठेकेदार को दिन और रात दोनों शिफ्टों में श्रमिकों एवं संसाधनों की संख्या बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment