Ujjain News : छात्र की कनाडा में हत्या, सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे छात्र के घर, परिजनों से मिल कर दी सांत्वना

centralvoicenews

17/03/2026

उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या
सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे छात्र के घर
परिजनों से मिल कर दी सांत्वना
शव लाने का खर्च सरकार उठायेगी

उज्जैन |  एक छात्र की कनाडा में हत्या कर दी गई थी। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छात्र के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा से शव भारत लाने का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

उज्जैन की पार्श्वनाथ सिटी में रहने वाले गुरकीरत सिंह मनोचा कनाडा में रह कर पढ़ाई कर रहे थे।इस दौरान 14 मार्च को मामूली विवाद में कुछ अन्य छात्रों ने उनकी हत्या कर दी थी।उनका शव फिलहाल कनाडा में है, परिजनों को शव लाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं लाखों रुपए का खर्च भी आ रहा है।इघर आज उज्जैन आयें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मृतक छात्र के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर हादसे पर दुःख जताते हुए सांत्वना दी। इस दौरान मिडिया के साथ बातचीत में सीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है और हर संभव मदद की जायेगी। छात्र का शव भारत लाने में जो भी खर्च आयेगा वह सरकार वहन करेगी।

Leave a Comment