Saturday, 24 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

Ujjain News : महाकाल मार्ग पर अवैध होटल निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

प्रकाशित: 05/01/2026 · centralvoicenews

महाकाल मार्ग पर अवैध होटल निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन से हटाया गया जी+3 अतिक्रमण

उज्जैन | महाकाल मार्ग नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर आज सुबह 7 बजे महाकाल मार्ग स्थित नेहा होटल के पास बिना अनुमति किए गए अवैध होटल निर्माण को हटाया गया।
जानकारी के अनुसार भवन क्रमांक 97/7/ए, निवासी नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद, महाकाल मार्ग उज्जैन द्वारा बिना अनुमति जी प्लस 3 (G+3) का निर्माण कराया गया था। यह अवैध निर्माण जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आता है।

नगर निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन मशीन के माध्यम से उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *