Friday, 23 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
देश – विदेश

Ujjain Mahakal : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उज्जैन पहुंचे, सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन

प्रकाशित: 26/11/2025 · centralvoicenews

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह आज सपरिवार उज्जैन पहुंचे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा उनका विधिवत सम्मान किया गया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. रमन सिंह ने कहा—
“मैं आज जहाँ खड़ा हूँ, वह सब बाबा महाकाल की कृपा है। उनकी इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और एक दिन भारत विश्व गुरु बनेगा।”

उन्होंने अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में ध्वज पताका फहराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जो संपूर्ण देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।

एक सवाल के जवाब में डॉ. सिंह ने कहा कि—
“मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकारें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *