Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Ujjain News : नवरात्रि पर 25 हजार कन्याओं का एक साथ पूजन – 121 स्थानों पर होगा आयोजन

प्रकाशित: 23/09/2025 · centralvoicenews

उज्जैन |  इस नवरात्रि ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। रविवार, 28 सितंबर को शहर के 121 स्थानों पर एक साथ 25 हजार कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के संयोजक विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य नारी शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करना और सनातन संस्कृति के ज्ञान से युवा पीढ़ी को अवगत कराना है।

इस भव्य आयोजन में 5 हजार वॉलंटियर्स तैयारी में जुटे हैं, जबकि प्रदेश के 30 विधायक, 10 सांसद और 5 मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा संघ और अनुशासित संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

कन्या पूजन महोत्सव 28 सितंबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें 13 वर्ष से कम आयु की पंजीकृत कन्याओं का पूजन स्थानीय लोगों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन के महत्व पर मुख्य वक्ता भी संबोधित करेंगे।

लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति, जो पिछले 11 वर्षों से धार्मिक आयोजनों में नए कीर्तिमान बना रही है, इस महोत्सव का संचालन कर रही है। समिति ने पहले भी एक ही पंडाल में 5000 से अधिक गणेश प्रतिमाएं बनाने और 310 सार्वजनिक पंडालों में समान प्रतिमा स्थापित करने जैसे वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि कन्या पूजन सनातन धर्म की पवित्र परंपरा है। कन्याएं नवदुर्गा के नौ रूपों की प्रतीक मानी जाती हैं और इन्हें सृजन शक्ति की अभिव्यक्ति समझा जाता है। इसी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प इस महोत्सव के माध्यम से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *