Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

उज्जैन: राजेश सिंह कुशवाह बने संभागीय क्रिकेट संगठन के उपाध्यक्ष

प्रकाशित: 29/08/2025 · centralvoicenews
राजेश सिंह कुशवाह

उज्जैन। उज्जैन संभागीय क्रिकेट संगठन की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाह को संगठन का संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी संगठन के सचिव सुरेंद्र काबरा ने दी।

काबरा ने बताया कि श्री कुशवाह की नियुक्ति से क्रिकेट जगत में हर्ष व्याप्त है। उनके खेल प्रेम और सक्रिय भूमिका से संगठन की गरिमा बढ़ेगी तथा खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा।

नवीन नियुक्ति पर उज्जैन क्रीड़ा जगत और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। इनमें सांसद अनिल फिरोजिया, संगठन अध्यक्ष मो. यूनुस शेख, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, उपाध्यक्ष म.प्र. कुश्ती संघ नारायण यादव, नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, टेबल टेनिस से राजेश शर्मा, बॉडीबिल्डिंग से शैलेंद्र व्यास, बास्केटबॉल से रितु शर्मा, बैडमिंटन से वैभव यादव सहित अनेक खेल प्रतिनिधि और समाजसेवियों ने शुभकामनाएं दीं।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *