Friday, 23 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
धर्म न्यूज़

Ujjain Mahakal News : पवित्र रक्षाबंधन का पर्व महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डू का भोग

प्रकाशित: 07/08/2025 · centralvoicenews
  • पवित्र रक्षाबंधन का पर्व
  • महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डू का भोग
  • लड्डू बनाने का काम शुरू

संवाददाता संदीप पांडला / रक्षा बंधन पर्व पर बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। रोजाना बीस लोगों की टीम लड्डू बनाने में लगीं हुईं हैं।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में हर त्योहार और पर्व सबसे पहले मनाये जाने की परंपरा है ।यह मान्यता अनादि काल से चली आ रही है। इसी के चलते इस वर्ष भी रक्षा बंधन का पर्व यहां सबसे पहले मनाया जायेगा। 9 अगस्त को सुबह मन्दिर के पट खुलेंगे। इसके बाद बाबा महाकाल की भस्मारती होंगी। इस दौरान रक्षा बंधन का पर्व मनाया जायेगा। इस मौके पर अमर पुजारी के परिवार द्वारा बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा। वहीं परिवार की महिला सदस्यों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई राखी भगवान महाकाल को अर्पित की जायेगी।इघर भट्टी पूजन के बाद लड्डू बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसमें 16 क्विंटल बेसन ,16 क्विंटल शक्कर ,4 क्विंटल असली घी और 80 किलो ड्राय फ्रूटस का उपयोग किया जायेगा। पंडित आकाश पुजारी ने बताया कि परम्परा है कि सावन माह में जिस पुजारी परिवार की भस्मारती होती है।उसी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डूओं का महाभोग लगाया जाता हैं।इघर लड्डू बनाने में जुटे हलवाई जितेन्द्र कछावा का कहना है कि बीस लोगों की टीम लड्डू बनाने में लगीं हुईं हैं।

श्रेणी: धर्म न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *