Thursday, 15 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
सिटी न्यूज़

City News : भव्य पैदल मार्च से गूंजा सेवा, सुरक्षा और संकल्प का संदेश

प्रकाशित: 04/05/2025 · Central Voice

आज उज्जैन पुलिस द्वारा टॉवर चौक पर एक भव्य पैदल मार्च (परेड) का आयोजन किया गया। इस मार्च में उज्जैन पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए भाग लिया। यह आयोजन सेवा, सुरक्षा और संकल्प की भावना को जन-जन तक पहुंचाने हेतु किया गया।

 

           

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा:

 “पैदल मार्च पुलिस बल की सजगता, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। इससे न केवल फिजिकल फिटनेस में वृद्धि होती है, बल्कि मनोबल भी सुदृढ़ होता है, जो किसी भी आपात स्थिति या चुनौती का सामना करने में हमारी मदद करता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराध दर में कमी आई है। विशेष रूप से नशे में वाहन चलाने वालों पर की जा रही सख्त कार्रवाई के चलते सड़क दुर्घटनाओं में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पंचकोशी यात्रा 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरे पुलिस बल को बधाई दी।

“इस वर्ष की पंचकोशी यात्रा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई। यह उज्जैन पुलिस बल की सतर्कता, सूझबूझ और जनता से समन्वय का परिणाम है,” उन्होंने कहा।

 

भविष्य की योजना

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि उज्जैन में समय-समय पर ऐसे सार्वजनिक परेडों का आयोजन होता रहेगा, जिससे न केवल पुलिस बल की दक्षता और फिटनेस बनी रहेगी, बल्कि जनसंपर्क एवं विश्वास भी और मजबूत होगा।

श्रेणी: सिटी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *