Sunday, 25 October 2026ताजा खबरें • भरोसेमंद खबरें
Central Voice News
Regional News Chanel M.P.
यहां विज्ञापन दें
BREAKING
ताजा खबरें पढ़ें
MP न्यूज़

Ujjain News: उज्जैन में गर्मी का कहर, पारा 42 डिग्री पहुंचा — इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

प्रकाशित: 07/04/2025 · centralvoicenews

उज्जैन । दोपहर में सुनसान हुई सड़कें, तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना — वर्ष 2010 के रिकॉर्ड 46 डिग्री के करीब पहुंचा मौसम।

उज्जैन शहर में गर्मी का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। आज का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

शहर में पिछले दो तीन दिनों से गर्मी कहर बरपा रही है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान होने लगती है। आज भी गर्मी ने शहर को जमकर तपाया। आज पारे में कल की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई और पारा बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।जो इस सीजन का सर्वाधिक है। इसके पहले वर्ष 2010 में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।जो अभी तक रिकॉर्ड है। जीवाजीराव वैधशाला के अघीक्षक डॉ आर पी गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में पारा और बढ़ने की संभावना है।

(डॉ. आर.पी. गुप्ता, जीवाजी वेधशाला अधीक्षक)

“आज उज्जैन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *