किसानों का विरोध प्रदर्शन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

 किसानों का विरोध प्रदर्शन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
  •  किसानों का विरोध प्रदर्शन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

देवास | ट्रांसपोर्ट नगर भूमि का कब्जा किसानों द्वारा नहीं छोड़ा रहे थे। लगातार किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इधर शुक्रवार को सुबह बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल पहुंचा और विरोध करने वाले महिला-पुरुषों को सख्ती से हटाया गया। प्रशासन की कारवाई के विरोध में जेसीबी के सामने बैठी व लेट गई। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया। विरोध कर रहे लोगों के समर्थन कर रहे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने धक्का देते हुए पुलिस वाहन में बैठाया। दरअसल प्रस्तावित रसूलपुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि किसान प्रशासन को नहीं देना चाहते जिसके लिए लंबे समय से किसान इसका विरोध कर रहे हैं। मामले में किसानों का कहना है कि आज की गाइड लाइन के अनुसार हमें मुआवजा दिया जाए तो हम भूमि का कब्जा छोड़ने को तैयार है। प्रशासन ने शुक्रवार को सख्ती दिखाई और विरोध करने वाले लोगों को मौके से हटा दिया गया। कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी भी किसानों के पक्ष में विरोध करने पहुंचे लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें भी गिरफ्तार कर महिला-पुरुषों के साथ राजोदा जेल भेज दिया गया।