नगर पालिका में कांग्रेस का हंगामा

नगर पालिका में कांग्रेस का हंगामा

शाजापुर |  नगर पालिका में आज शाम कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल ढमाकों के साथ नगरपालिका में अध्यक्ष प्रेम जैन का पुतला दहन करने एवं उन्हें साड़ी और चूड़ियां भेंट करने के लिए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रेम जैन मुर्दाबाद और चोर है जैसे नारे भी लगाए। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद होने लगे। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और कहासुनी हुई।

नगरपालिका में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की में गेट का कांच टूट गया जिससे एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता को गंभीर हालत में उपचार के लिए इन्दौर रैफर किया गया। कांग्रेसियों ने एक भाजपा पार्षद प्रतिनिधि पर धक्का देने का आरोप लगाया और कहा इसके कारण कार्यकर्ता घायल हुआ। इस मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार बाघेला ने बताया कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झुमा झटकी और विवाद की स्थिति बनी है। नगरपालिका में गेट का एक कांच टूट गया है जिसके कारण एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।