खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब की प्रतियोगिता 6 फरवरी से, 29 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब की प्रतियोगिता 6 फरवरी से, 29 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब की प्रतियोगिता 6 फरवरी से, 29 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल

उज्जैन । खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब की प्रतियोगिता उज्जैन जिले में 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित की जायेंगी। उक्त प्रतियोगिता में अण्डर 18 वर्ष की आयु के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे। 16 राज्यों की टीम सम्पूर्ण मलखंब प्रतियोगिता की पांच कैटेगरी में भाग लेंगी। वहीं 13 राज्यों की टीम अपने 4-4 खिलाड़ी जिनमें दो बालिकाएं एवं दो बालक शामिल करेंगी। मलखंब की प्रतियोगिता माधव सेवा न्यास परिसर में आयोजित की जायेगी। 6 फरवरी को औपचारिक रूप से प्रात: 8.45 बजे विधिवत पूजन-अर्चन कर मलखंब की प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया जायेगा। प्रात: 9.30 बजे से प्रतियोगिता शुरू कर दी जायेगी। 10 फरवरी को अवार्ड सेरेमनी का आयोजन कर प्रतियोगिता का समापन किया जायेगा।