भाजपा सरकार चौथे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली

भाजपा सरकार चौथे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली

उज्जैन | भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह कुशवाह के नेतृत्व वाहन रैली का आयोजन किया । 

कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली के माध्यम से शिवराज सरकार उपलब्धियों का प्रसार–प्रचार भी किया।

मंगलवार सांय 5 बजे नानाखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास से वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता भी वाहन रैली में सम्मिलित हुए। हाथों में भाजपा का झंडा लिए भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग पर शिवराज सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

युवा जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत

भाजयुमो नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने बताया कि शिवराज सरकार के सफलतम 3 वर्ष पर युवा मोर्चा की ओर से युवा जोड़ो अभियान की शुरुआत भी की गई। अभियान के तहत नगर में बुधवार युवाओं को जोड़ा जाएगा। पार्टी की रीति-नीति से युवाओं को जोड़ने और सरकार की युवा नीति बूथ के यूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोर्चा कार्यकर्ताओं की है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने बूथों को सशक्त कर भाजपा की महाविजय को सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश तटवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अनिल जैन कालूहेड़ा, महामंत्री विशाल राजोरिया, जगदीश पांचाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री  अमय आप्टे सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।