बड़नगर नगर में धूमधाम से निकला विकास रथ

बड़नगर नगर में धूमधाम से निकला विकास रथ

बड़नगर नगर में धूमधाम से निकला विकास रथ

उज्जैन। जिले में विकास यात्रा के निकाले जाने का सिलसिला जारी है। बड़नगर शहर में विभिन्न वार्डों से धूमधाम से ढोल ढमाकों के साथ जनप्रतिनिधि विकास यात्रा के रथ के साथ निकले व नागरिकों से सम्पर्क किया। विकास यात्रा के दौरान विभिन्न हितग्राहियों से बातचीत की गई तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विकास यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ तहसीलदार श्री सुदीप मीणा भी निरन्तर बने रहे। यहां पर नगर पालिका की ओर से किये जाने वाले विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया। वार्ड-25 में शिव घाट का भूमि पूजन किया गया। विकास यात्रा के दौरान लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान भी किया गया।